PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार देश के करोड़ों छोटे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
किसानों के खाते में अब तक इस योजना के तहत 23 किस्त भेजी जा चुकी है। अब उन्हें काफी बेसब्री से 24वीं किस्त का इंतजार है। अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी ई-केवाईसी पूरी रखनी चाहिए, क्योंकि ई-केवाईसी अधूरी होने पर किस्त का भुगतान अटक सकता है…
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी। ऐसे में अगली किस्त के लिए चार महीने का अंतर अक्टूबर में पूरा हो रहा है। इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार अक्टूबर में किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की 24वीं किस्त भेज सकती है।हालांकि, अभी तक 24वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले किस्त जारी करने की तारीख बता सकती है।
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है। जिन किसानों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा कर लेना चाहिए।आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।– होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें।– अपना आधार नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए जरूरी जानकारी भरें।– आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।– ओटीपी सबमिट करें।– इस तरह आसान से आपकी केवाईसी प्रोसेस पूरी हो जाएगी।





























