Diwali Business Ideas: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस दौरान बाजार में रंग-बिरंगी मोमबत्तियों की मांग बढ़ने लगती है. दिवाली के अलावा बर्थडे पार्टी और दूसरे खास मौकों पर भी मोमबत्तियों की मांग रहती है.ऐसे में अगर आप कम पैसों में अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो मोमबत्ती बनाने का बिजनेस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि इसे घर के एक छोटे से कमरे से शुरू किया जा सकता है. इसके लिए शुरुआत में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक लगाना होगा.
पूरे साल बनी रहती है मोमबत्ती बिजनेस की तगड़ी डिमांड
दिवाली पर घरों को सजाने और रोशनी के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. अब बाजार में अलग-अलग डिजाइन और खुशबू वाली मोमबत्तियां भी पसंद की जा रही हैं। यही वजह है कि इस कारोबार में दिवाली के दौरान कमाई का मौका मिल सकता है. त्योहार खत्म होने के बाद भी बर्थडे पार्टी, दूसरे त्योहारों और खास मौकों पर इनकी मांग बनी रहती है।
घर के छोटे कमरे से शुरू करें कारोबार
मोमबत्ती बनाने के लिए बड़ी जगह या सेटअप की जरूरत नहीं होती. आप घर के एक छोटे कमरे से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं. अपनी पसंद के रंग और डिजाइन की मोमबत्तियां बनाकर उन्हें अपने ब्रांड के नाम से बेच सकते हैं. अगर आपके प्रोडक्ट की मांग बढ़ती है, तो धीरे-धीरे बिजनेस भी बढ़ाया जा सकता है और आपके पास कमाई के साथ-साथ दूसरे लोगों को रोजगार देने का मौका भी मिल सकता है.
सिर्फ 10 रुपये में खड़ा होगा बिजनेस
इस कारोबार की शुरुआत के लिए बहुत महंगी मशीन खरीदना जरूरी नहीं है. करीब ₹10,000 से ₹15,000 के शुरुआती निवेश में मोमबत्ती बनाने का काम शुरू किया जा सकता है. इसमें सबसे ज्यादा खर्च कच्चा माल और जरूरी सामान खरीदने पर होगा। मोमबत्ती बनाने के लिए मोम, धागा, रंग और अलग-अलग डिजाइन के सांचों की जरूरत पड़ती है। बाजार में आपको कम कीमत पर कई तरह के सांचे मिल जाएंगे।





























