भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कमान बदलते हुए 26 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस सूची में राजधानी भोपाल समेत धार, रीवा, सागर, सिवनी और बैतूल जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया। साथ ही आयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भी होंगे।
भोपाल के नए कलेक्टर बने प्रियंक मिश्रा
प्रशासनिक फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी भोपाल में हुआ है। 2013 बैच के अधिकारी प्रियंक मिश्रा, जो अब तक धार कलेक्टर थे, उन्हें अब कलेक्टर भोपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, भोपाल के वर्तमान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, साथ ही उनके पास नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
संभागों और विभागों में बड़ा बदलाव
- नर्मदापुरम संभाग: आयुक्त श्रीकांत बनोठ को अब नर्मदापुरम संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।
- गृह विभाग: श्रीमती शिल्पा गुप्ता (आयुक्त, लोक शिक्षण) को अब शासन के गृह विभाग में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
- स्कूल शिक्षा: अभिषेक सिंह को गृह विभाग से हटाकर आयुक्त, लोक शिक्षण एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

































