• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
MPNEWS
Advertisement
  • Home
  • तकनीकी
    • All
    • ऐप्स
    • गैजेट
    • मोबाइल
    • स्टार्टअप

    एमपी का ग्लोबल स्किल्स पार्क बना में हुआ 98 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

    The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

    Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

    macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

    Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

    The Last Guardian Playstation 4 Game review

    Trending Tags

    • Nintendo Switch
    • CES 2017
    • Playstation 4 Pro
    • Mark Zuckerberg
  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    • गेमिंग
    • संगीत
    • सिनेमा
    75 और 97 रन तो याद होंगे, गौतम गंभीर की इन पारियों को भूल तो नहीं गए

    75 और 97 रन तो याद होंगे, गौतम गंभीर की इन पारियों को भूल तो नहीं गए

    कैस अहमद अचानक हैमस्ट्रिंग पकड़कर चिल्लाने लगे, नाटक देखकर गुलबदीन नईब का सीन याद आया

    कैस अहमद अचानक हैमस्ट्रिंग पकड़कर चिल्लाने लगे, नाटक देखकर गुलबदीन नईब का सीन याद आया

    शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर भड़के, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी

    शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर भड़के, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी

    हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में है अगला टी20, भारतीय खिलाड़ी पहले दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी सम्मानित करेंगे

    हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में है अगला टी20, भारतीय खिलाड़ी पहले दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी सम्मानित करेंगे

    न्यूजीलैंड वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में होगी देरी, इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस है वजह

    न्यूजीलैंड वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में होगी देरी, इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस है वजह

    टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर, आईपीएल में भी रनों की बरसात, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है हैदराबाद की पिच

    टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर, आईपीएल में भी रनों की बरसात, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है हैदराबाद की पिच

  • मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल
  • जीवन शैली
    • All
    • खाना
    • फ़ैशन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    लव-प्रपोजल ठुकराया तो छात्रा पर एसिड अटैक करवाया:चेहरा-आंख झुलसे; कोचिंग में साथ पढ़ते थे, हमले से पहले दोस्त की शादी कराई

    • Golden Globes
    • Game of Thrones
    • MotoGP 2017
    • eSports
    • Fashion Week
  • समाचार
    • All
    • राजनीति
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    उषा वेंस बच्चा लिए हेलीकॉप्‍टर की सीढ़ी से लड़खड़ाकर गिरने लगीं, सुरक्षाकर्मियों ने नहीं की मदद, भड़के लोग

    उषा वेंस बच्चा लिए हेलीकॉप्‍टर की सीढ़ी से लड़खड़ाकर गिरने लगीं, सुरक्षाकर्मियों ने नहीं की मदद, भड़के लोग

    ‘तारिक रहमान की यात्रा में शेख हसीना सबसे बड़ी बाधा’, बांग्लादेश के मंत्री ने भारत के सामने रखी मांग, भारतीय उच्चायुक्त की तारीफ

    ‘तारिक रहमान की यात्रा में शेख हसीना सबसे बड़ी बाधा’, बांग्लादेश के मंत्री ने भारत के सामने रखी मांग, भारतीय उच्चायुक्त की तारीफ

    UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग का पाकिस्तान ने किया कड़ा विरोध, शहबाज के दूत ने अलापा नया राग

    UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग का पाकिस्तान ने किया कड़ा विरोध, शहबाज के दूत ने अलापा नया राग

    ‘इजरायल से रिश्ते बनाना गद्दारी नहीं’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज को दी सलाह, मुस्लिमों को देंगे धोखा?

    ‘इजरायल से रिश्ते बनाना गद्दारी नहीं’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज को दी सलाह, मुस्लिमों को देंगे धोखा?

    ‘इजरायल ने प्लेन को मार गिराने की कर ली थी तैयारी’, फ्लाईदुबई फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, भेजे थे फाइटर जेट

    ‘इजरायल ने प्लेन को मार गिराने की कर ली थी तैयारी’, फ्लाईदुबई फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, भेजे थे फाइटर जेट

    भारत के मिसाइल डील से क्यों हिले रूस और चीन? ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ने खरीदा आकाश डिफेंस सिस्टम

    भारत के मिसाइल डील से क्यों हिले रूस और चीन? ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ने खरीदा आकाश डिफेंस सिस्टम

    Trending Tags

    • Trump Inauguration
    • United Stated
    • White House
    • Market Stories
    • Election Results
  • जिले के समाचार
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • रीवा
    • सागर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • चम्बल
    • शहडोल
No Result
View All Result

Home जिले के समाचार भोपाल

मुम्बई में हो रहा तीन दिवसीय इंडिया केम – 2026, सीएम डॉ.यादव बोले मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों से की वन टू वन चर्चा बीना, नागदा और विजयपुर से लेकर पीएम मित्र पार्क तक संभावनाओं को किया साझा

admin by admin
October 22, 2026
in भोपाल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on TwitterShare on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2040 तक रसायन एवं उर्वरक से जुड़े वाणिज्यिक व्यवसायों का टर्न ओवर 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प लक्ष्य की पूर्ति के लिए देश की सभी राज्य सरकारें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ केन्द्र सरकार के साथ तेजी से कदमताल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल्स, पेट्रो पालिमर्स, फर्टिलाइजर्स, विभिन्न प्रकार के रसायनों एवं दवाओं के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। हमने मप्र में निवेश के लिए एक बेहद आसान, सरलीकृत एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुंबई के बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में हो रहे तीन दिवसीय ‘इंडिया केम 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बातें कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र में निवेश के इच्छुक सभी निवेशकों को हम पूरी सुविधा, साथ, सहयोग, सुरक्षा देकर हर जरूरी मदद करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। निवेशक बिना किसी संकोच के मप्र में निवेश करें और यहां के अवसरों एवं उद्योग अनूकूल नीतियों का भरपूर लाभ उठाएं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग के प्रमुख ‘ग्लोबल हब’ के रूप में स्थापित करने के राज्य सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को वर्ष 2027 में होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। इस वर्ष इंडिया केम-2026 की थीम ‘एडवांटेज भारत – एन इमर्जिंग ग्लोबल केमिकल्स हब’ रखी गई है। यह आयोजन 24 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल इस बार स्टेट पार्टनर्स के रूप में इंडिया केम से जुड़े हैं।

बीना: पेट्रोकेमिकल का नया गढ़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बीना मध्यप्रदेश के पेट्रोकेमिकल उद्योग का नया गढ़ बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सागर जिले के बीना में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल यूनिट का भूमि-पूजन किया जा चुका है। यहां हर साल 22 लाख टन से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार होंगे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की लगभग 49 हजार करोड़ रुपये की एथिलीन क्रैकर एवं रिफाइनरी विस्तार परियोजना भी मध्य भारत में पेट्रोकेमिकल आधारित उद्योगों के लिए अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इंडियन ऑयल, रिलायंस और हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स जैसी कंपनियों से बीना के आसपास पॉलिमर प्रसंस्करण और वितरण की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया।

प्लास्टिक पार्क, पीएम मित्र पार्क और गैस आधारित उद्योग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केवल बड़ी परियोजनाओं तक सीमित न रहकर राज्य में पॉलिमर प्रोसेसिंग का सुदृढ़ क्लस्टर विकसित किया जाएगा, ताकि एमएसएमई भी साथ-साथ सशक्त हों। इसी दिशा में रायसेन के तामोट में 121 एकड़ और ग्वालियर के बिलौआ में 93 एकड़ में अत्याधुनिक प्लास्टिक पार्क तैयार किए गए हैं। तामोट में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) का उन्नत प्लास्टिक उत्पाद अनुकरण एवं मूल्यांकन केंद्र भी स्थापित है। धार में विकसित हो रहे पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क से टेक्सटाइल के साथ पॉलिमर, केमिकल और सहायक उद्योगों के लिए भी अवसर बनेंगे। गैस आधारित उद्योगों के लिए विजयपुर की भूमिका रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां गेल का आधुनिक गैस प्रसंस्करण ढांचा पहले से मौजूद है, जिसकी 2 गैस प्रसंस्करण इकाइयाँ हैं। यहाँ 10 मेगावाट क्षमता का ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र भी स्थापित है, जिसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 4.3 टन है। सीहोर जिले के आष्टा में गेल इंडिया की पेट्रोकेमिकल परियोजना को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। नागदा में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का वृहद औद्योगिक परिसर प्रदेश की रासायनिक उद्योग क्षमता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

कृषि-रसायन, विशिष्ट रसायन और निर्यातोन्मुख उद्योगों को आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीएल, पीआई इंडस्ट्रीज, धनुका और सिंजेंटा जैसी कंपनियों से मध्यप्रदेश को केवल बाज़ार नहीं, विनिर्माण के लिए भी चुनने का आग्रह किया। दीपक नाइट्राइट और आरती इंडस्ट्रीज से उन्होंने विशिष्ट रसायन के क्षेत्र में नई इकाइयां और इनके विस्तार पर भी खुलकर विचार करने को कहा। केमेक्सिल और निर्यातकों के साथ विशेष संवाद की मंशा जताई। वैश्विक कंपनियों में बीएएसएफ, डाऊ, आर्केमा, लैनक्सेस और मित्सुबिशी केमिकल से उन्होंने ‘फ्यूचर ग्रोथ केके 1 स्ट्रेटेजी’ अंतर्गत मध्यप्रदेश की संभावनाओं पर गहनता से आंकलन करने का आग्रह किया।

निवेश के लिए आदर्श गंतव्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी भौगोलिक और रणनीतिक ताकत ‘देश का दिल’ होना है। उनके अनुसार पिछले पौने तीन वर्षों में प्रदेश को 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें करीब 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के , निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने बताया कि निवेशकों को रियायती दरों पर लीज़ पर औद्योगिक भूमि, पर्याप्त वॉटर बैंक और सरप्लस बिजली, प्लग एंड प्ले ज़ोन, 5 लाख किलोमीटर से अधिक का सड़क नेटवर्क, 8 एयरपोर्ट, 6 अंतर्देशीय कंटेनर डिपो और प्रशिक्षित श्रम शक्ति उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल केमिकल हब बन रहा है। भारत की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि देश आज 170 से अधिक देशों को पेट्रोकेमिकल और ऑर्गेनिक उत्पाद निर्यात कर रहा है और पिछले 12 वर्षों में केमिकल व पेट्रोकेमिकल उत्पादन करीब 25 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम यहां से केवल सार्थक चर्चाओं की स्मृतियाँ लेकर ही नहीं, बल्कि ऐसे नए विचारों, साझेदारियों और निवेश प्रस्तावों के साथ लौटेंगे, जो मध्यप्रदेश में समृद्धि और विकास के नए द्वार खोलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के एक बहुत बड़े देश के साथ आज पेट्रोकेमिकल सेक्टर में दशकों से लंबित अहम सौझा होने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन-उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हर क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय की गति दोगुनी हो गई है। वर्ष 2014 में देश का पेट्रोकेमिकल बाजार 120 अरब डॉलर था, जो वर्तमान में दोगुना से अधिक हो गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा के नेतृत्व में दुनिया इसका परिणाम देख रही है। रसायन-पेट्रोकेमिकल सहित आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। सभी सेक्टर में निवेशकों को समान रूप से प्रगति के अवसर मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश अपनी असीम संभावनाओं के साथ उद्योग निवेश के महाकुंभ में अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिया केम के इस 14वें संस्करण के सफल आयोजन के लिए केंद्र सरकार और फिक्की के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में इस आयोजन के माध्यम से दुनियाभर के उद्योगपतियों को एक अच्छा मंच मिला है। यहां से नए विचारों और नए निवेश के प्रस्ताव मध्यप्रदेश के लिए भी विकास के द्वार खोलेंगे। प्रसन्नता की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के प्रारंभ हुई यह यात्रा वर्ष 2026 में दक्षिण एशिया में एक प्रभावशाली मंच के रूप में स्थापित हो चुकी है। भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा में अमेरिका, जर्मनी, जापान, इटली और फ्रांस जैसे देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही है। इस बार सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, अमेरिका, जर्मनी, जापान, रूस साझेदार बने हैं। देश के प्रमुख राज्य भी पार्टनर के रूप में इससे जुड़े हैं। ये राज्य अपनी क्षमताओं और संसाधनों को देश के केंद्र में रहते हुए इंडिया केम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के पास प्रतिभा, विशाल घरेलू बाजार, मजबूत विनिर्माण क्षमता और निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। ऐसे में निवेश को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता है। इस तीन दिवसीय आयोजन में ठोस सुझाव, साझेदारी और निवेश के नए अवसर सामने आएंगे, जो भारत के रसायन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगे। दुनिया में उथल-पुथल के दौर में कच्चे तेल की बाधित सप्लाई चेन के बीच संकट और अस्थिरता है। ऐसे में हमारे सामने एक अवसर और कठिनाई दोनों हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आपदा या कहें चुनौतियों में भी अवसर तलाशने का मंत्र दिया है। निवेश का यही समय है और यही सही समय है। वैश्विक संभावनाएं पेट्रोकेमिकल सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए हमारा इंतजार कर रही हैं। ठोस योजनाओं के साथ देश के कई राज्यों की सरकारें कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक पेट्रोकेमिकल और रसायन सेक्टर में एक लाख करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है। मध्यप्रदेश का बीना शहर पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री का नया हब बन रहा है। बीना रिफायनरी में हर साल 22 लाख टन पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार होंगे। इससे प्लास्टिक, पैकेजिंग, फॉर्मा, ऑटोमोबाइल जैसे उद्योगों के लिए जरूरी कच्चा माल और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अवसर बनेंगे। हमारी सरकार बड़े उद्योगों के साथ छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। राज्य में प्लास्टिक आधारित उद्योगों को नई रफ्तार देने के लिए रायसेन जिले के तामोट में 121 एकड़, ग्वालियर में 93 एकड़ के अत्याधुनिक प्लास्टिक पार्क तैयार किए गए हैं। यहां प्लास्टिक पाइप्स सहित अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार में रेडिमेड गारमेंट्स सेक्टर के पीएम मित्र पार्क की स्थापना से देश में मध्यप्रदेश की विशिष्ट साख बनी है। विजयपुर में गेल इंडिया की आधुनिक गैस प्रोसेसिंग यूनिट महत्वपूर्ण है। प्रदेश में पहले से मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर गैस आधारित उद्योगों को मजबूत आधार दे रहा है। देवास में पेट्रोकेमिकल की नई परियोजना भी अहम है। इससे प्रदेश में पेट्रोकेमिकल सेक्टर की नई संभावनाओं का लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश में जीआईएस-2025 के सफल आयोजन में आए निवेश का लगभग साढ़े 12 लाख करोड़ धरातल पर उतरा है। यह हमारी सरल और स्पष्ट नीतियों का परिणाम है। औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के मामले में मध्यप्रदेश पौने तीन साल में देश के बाकी राज्यों से आगे निकला है। मध्यप्रदेश में सरप्लस बिजली, उद्योगों के लिए पर्याप्त जल, लैंडबैंक और प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर है। राज्य में उद्योग स्थापना के लिए पारदर्शी और सरलीकृत व्यवस्था लागू है। मध्यप्रदेश की जीवन शैली सरल और अपराध मुक्त है। मध्यप्रदेश सरकार ने सबसे पहले अपनी जमीन से नक्सलवाद का सफाया किया है।

केन्द्र सरकार की नीतियों को धरातल में उतारने में राज्य सरकारों की बढ़ी भूमिका : केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री नड्डा

भव्य रसायन योजना से देश के पेट्रोकेमिकल और सहायक उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन, प्रत्येक भव्य रसायन पार्क को केंद्र सरकार देगी 1000 करोड़ की सहायता

एडवांस्ड पेट्रोकेमिकल और केमिकल इंडस्ट्री में शोध एवं विकास के लिए बनेगा एक लाख करोड़ का फंड

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडिया केम-2026 के माध्यम से निकले मंथन से देश की पेट्रोकेमिकल और केमिकल इंडस्ट्री मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। केंद्र सरकार केवल ठोस नीतियां बना सकती है, लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने में राज्य सरकारों की अहम भूमिका है। वैश्विक परिस्थितियों में हम अवसरों का लाभ उठाएं। वर्तमान में भारत की पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री का आकार 220 बिलियन डॉलर है। वर्ष 2040 तक हमने इसे एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत 2047 तक देश की पेट्रोकेमिकल और रसायन इंडस्ट्री 1.6 ट्रिलियन डॉलर से आगे निकल जाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के सभी इंडस्ट्री लीडर्स के साथ मंथन और उनके सुझावों की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भव्य रसायन पार्क के निर्माण के लिए हमें एक-एक हजार करोड़ रुपए (प्रति रसायन पार्क) की बड़ी धनराशि मिल रही है। केन्द्र सरकार ने इस योजना को अपने बजट में शामिल कर लिया है। विश्वस्तरीय भव्य रसायन पार्क विकसित करने के लिए आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियां भी केंद्र सरकार ही दिलाएगी।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोकेमिकल सेक्टर में पहले से स्थापित राज्यों को भी पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। केन्द्र सरकार ने एडवांस पेट्रोकेमिकल और केमिकल सेक्टर में शोध और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए के फंड डेवलपमेंट का प्रावधान किया है। नीति आयोग ने पेट्रोकेमिकल और केमिकल को प्रमुख चार सेक्टर में शामिल किया है। केमिकल कंपनियां कर्मचारियों के प्रशिक्षण और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हो रही हैं। हमारी सरकार टिकाऊ रसायनों के निर्माण और कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए भी गंभीरता से कार्य कर रही है। भारत का प्रति व्यक्ति प्लास्टिक उपयोग 15 किलोग्राम है, जो वैश्विक स्तर पर 43 से 80 किलोग्राम तक है। प्लास्टिक सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए नियंत्रित व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता है। यह पेट्रोकेमिकल और केमिकल सेक्टर के लिए सालभर में तीसरा आयोजन है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल एक आइडिया नहीं है, बल्कि देश को सशक्त करने के लिए हम सभी 1.4 अरब नागरिकों और इंडस्ट्री लीडर्स को एक साथ आना पड़ेगा। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री नड्डा ने इंडिया केम-2026 कार्यक्रम के लिए के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के विशेष संदेश का वाचन भी किया।

इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने संबोधित कर अपनी बात रखी। सत्र को गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रफुल्ल छगनभाई पंशेरिया और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के सचिव श्री तेजवीर सिंह ने भी संबोधित किया।

वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों से की वन टू वन चर्चा

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश का विस्तार करने और विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को प्रदेश में नई इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों के साथ वन टू वन बैठकें कीं। इंडिया केम 2026 के अवसर पर हुई इन बैठकों में वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप सहयोग और निवेश प्रोत्साहन नीतियों का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए निवेशकों को आवश्यक सहयोग देने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निवेशकों को जनवरी 2027में होने वाली जी आई एस के लिए आमंत्रित भी किया।

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप निवेश के अवसरों पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीलोस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री रमेशचंद्र तेजराज जैन से वस्त्र उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में धार स्थित पीएम मित्र पार्क में वस्त्र निर्माण से जुड़ी परियोजना तथा भैसोला औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश पर विचार-विमर्श हुआ। कंपनी की योजना के अनुसार, दोनों परियोजनाओं में कुल लगभग 7,500 करोड़ रुपये का निवेश और करीब 3,750 रोजगार के अवसर प्रस्तावित हैं। वस्त्र निर्माण, पॉलिएस्टर यार्न और फाइबर आधारित उद्योगों के विस्तार के साथ सहायक इकाइयों के विकास की संभावनाएं भी इस चर्चा का महत्वपूर्ण पक्ष रहीं।

सितारे यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अमित सिंघल के साथ बैठक में उच्च शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में संस्थागत निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। देवास के निकट लगभग 40 एकड़ भूमि पर एआई एवं कंप्यूटर साइंस केंद्रित आवासीय विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने की योजना प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले संस्थान का विकास करना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए संवाद किया।

मध्य भारत फॉस्फेट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री पुनीत गोपीकिशन मखारिया के साथ बैठक में उर्वरक निर्माण और रसायन उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कंपनी की मेघनगर में लगभग 350 करोड़ रुपये की एकीकृत उर्वरक परियोजना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, पूर्वी मध्यप्रदेश में लगभग 700 करोड़ रुपये के निवेश से नई इकाई स्थापित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि, परिवहन संपर्क और औद्योगिक अधोसंरचना जैसे विषय महत्वपूर्ण हैं। बैठक में परियोजना के विस्तार और निवेश के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

ल्यूपिन लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री के. आर. गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री ने फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में निवेश और औषधि निर्माण से जुड़ी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। कंपनी की मध्यप्रदेश में मंडीदीप और पीथमपुर में औद्योगिक उपस्थिति है। उपलब्ध प्रस्ताव के अनुसार, कंपनी लगभग 350 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की संभावनाओं पर काम कर रही है। बैठक में बल्क ड्रग परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता तथा प्रदेश में फार्मास्यूटिकल्स विनिर्माण के विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया। राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों, औद्योगिक अधोसंरचना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग के माध्यम से प्रदेश में विनिर्माण, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों के विस्तार पर जोर दिया गया।

Previous Post

UNESCO की विश्व धरोहर सूची में भारत की 3 नई धरोहरें शामिल, अस्थायी सूची में भारत की कुल 81 धरोहरें

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के जन्‍मदिन पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी का विशेष लेख

September 16, 2026
*राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 : मध्यप्रदेश पर्यटन के ‘ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ प्रमोट करेंगे बाइकर्स* 

*राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 : मध्यप्रदेश पर्यटन के ‘ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ प्रमोट करेंगे बाइकर्स* 

January 5, 2025

मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में मिला गोल्ड अवॉर्ड

October 2, 2026
भोपाल को यूनेस्को की साहित्य नगरी के रूप में मिलेगी वैश्विक पहचान- राज्य मंत्री श्री लोधी

भोपाल को यूनेस्को की साहित्य नगरी के रूप में मिलेगी वैश्विक पहचान- राज्य मंत्री श्री लोधी

January 7, 2025

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर किया नमन

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री प्यारेलाल खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड ,भोपाल में सीएम यूथ कॉनक्लेव में आए युवाओं से हैंड-शेक किया।

October 6, 2026

Recent News

MPNEWS.INFO

हमारी वेबसाइट पर प्राप्त करें ताज़ा, नवीनतम और सच्ची ख़बरें

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ऐप्स
  • खाना
  • खेल
  • गेमिंग
  • गैजेट
  • चम्बल
  • जबलपुर
  • जिले के समाचार
  • जीवन शैली
  • ट्रेंडिंग
  • तकनीकी
  • नर्मदापुरम
  • फ़ैशन
  • भोपाल
  • मनोरंजन
  • मोबाइल
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रिव्यू
  • रीवा
  • विज्ञान
  • विश्व समाचार
  • व्यापार
  • शहडोल
  • संगीत
  • समाचार
  • समाचार फ़्लैश
  • सागर
  • सिनेमा
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य

Recent News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर किया नमन

October 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

The site developed by BRG Info Tech

The best sites to buy Instagram followers in 2024 are easily Smmsav.com and Followersav.com. Betcasinoscript.com is Best sites Buy certified Online Casino Script. buy instagram followers buy instagram followers Online Casino

No Result
View All Result

The site developed by BRG Info Tech