• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
MPNEWS
Advertisement
  • Home
  • तकनीकी
    • All
    • ऐप्स
    • गैजेट
    • मोबाइल
    • स्टार्टअप

    एमपी का ग्लोबल स्किल्स पार्क बना में हुआ 98 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

    The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

    Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

    macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

    Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

    The Last Guardian Playstation 4 Game review

    Trending Tags

    • Nintendo Switch
    • CES 2017
    • Playstation 4 Pro
    • Mark Zuckerberg
  • मनोरंजन
    • All
    • खेल
    • गेमिंग
    • संगीत
    • सिनेमा
    75 और 97 रन तो याद होंगे, गौतम गंभीर की इन पारियों को भूल तो नहीं गए

    75 और 97 रन तो याद होंगे, गौतम गंभीर की इन पारियों को भूल तो नहीं गए

    कैस अहमद अचानक हैमस्ट्रिंग पकड़कर चिल्लाने लगे, नाटक देखकर गुलबदीन नईब का सीन याद आया

    कैस अहमद अचानक हैमस्ट्रिंग पकड़कर चिल्लाने लगे, नाटक देखकर गुलबदीन नईब का सीन याद आया

    शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर भड़के, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी

    शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर भड़के, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी

    हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में है अगला टी20, भारतीय खिलाड़ी पहले दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी सम्मानित करेंगे

    हैदराबाद के बाद बेंगलुरु में है अगला टी20, भारतीय खिलाड़ी पहले दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी सम्मानित करेंगे

    न्यूजीलैंड वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में होगी देरी, इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस है वजह

    न्यूजीलैंड वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में होगी देरी, इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस है वजह

    टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर, आईपीएल में भी रनों की बरसात, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है हैदराबाद की पिच

    टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर, आईपीएल में भी रनों की बरसात, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है हैदराबाद की पिच

  • मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल
  • जीवन शैली
    • All
    • खाना
    • फ़ैशन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    लव-प्रपोजल ठुकराया तो छात्रा पर एसिड अटैक करवाया:चेहरा-आंख झुलसे; कोचिंग में साथ पढ़ते थे, हमले से पहले दोस्त की शादी कराई

    • Golden Globes
    • Game of Thrones
    • MotoGP 2017
    • eSports
    • Fashion Week
  • समाचार
    • All
    • राजनीति
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    उषा वेंस बच्चा लिए हेलीकॉप्‍टर की सीढ़ी से लड़खड़ाकर गिरने लगीं, सुरक्षाकर्मियों ने नहीं की मदद, भड़के लोग

    उषा वेंस बच्चा लिए हेलीकॉप्‍टर की सीढ़ी से लड़खड़ाकर गिरने लगीं, सुरक्षाकर्मियों ने नहीं की मदद, भड़के लोग

    ‘तारिक रहमान की यात्रा में शेख हसीना सबसे बड़ी बाधा’, बांग्लादेश के मंत्री ने भारत के सामने रखी मांग, भारतीय उच्चायुक्त की तारीफ

    ‘तारिक रहमान की यात्रा में शेख हसीना सबसे बड़ी बाधा’, बांग्लादेश के मंत्री ने भारत के सामने रखी मांग, भारतीय उच्चायुक्त की तारीफ

    UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग का पाकिस्तान ने किया कड़ा विरोध, शहबाज के दूत ने अलापा नया राग

    UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग का पाकिस्तान ने किया कड़ा विरोध, शहबाज के दूत ने अलापा नया राग

    ‘इजरायल से रिश्ते बनाना गद्दारी नहीं’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज को दी सलाह, मुस्लिमों को देंगे धोखा?

    ‘इजरायल से रिश्ते बनाना गद्दारी नहीं’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज को दी सलाह, मुस्लिमों को देंगे धोखा?

    ‘इजरायल ने प्लेन को मार गिराने की कर ली थी तैयारी’, फ्लाईदुबई फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, भेजे थे फाइटर जेट

    ‘इजरायल ने प्लेन को मार गिराने की कर ली थी तैयारी’, फ्लाईदुबई फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, भेजे थे फाइटर जेट

    भारत के मिसाइल डील से क्यों हिले रूस और चीन? ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ने खरीदा आकाश डिफेंस सिस्टम

    भारत के मिसाइल डील से क्यों हिले रूस और चीन? ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ने खरीदा आकाश डिफेंस सिस्टम

    Trending Tags

    • Trump Inauguration
    • United Stated
    • White House
    • Market Stories
    • Election Results
  • जिले के समाचार
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • रीवा
    • सागर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • चम्बल
    • शहडोल
No Result
View All Result

Home जिले के समाचार भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय, जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी

खरीफ वर्ष 2026 में सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू किए जाने की स्वीकृति : अन्नदाताओं के हक में बड़ा फैसला

admin by admin
October 15, 2026
in भोपाल
0
मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय, जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on TwitterShare on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। कैबिनेट ने राज्य में औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए शत-प्रतिशत शासकीय स्वामित्व वाली ‘जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी’ के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृत किया। अन्नदाताओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ वर्ष 2026 में सोयाबीन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के लिए ‘पीएम-आशा’ योजना अन्तर्गत भावांतर भुगतान योजना लागू करने की स्वीकृति दी गई।मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए लगभग 27,050 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मंत्रि-परिषद ने बुरहानपुर, रायसेन, मंदसौर और सिंगरौली की सिंचाई परियोजनाओं की निरंतरता के लिए 3,076.37 करोड़ रुपये तथा 16वें वित्त आयोग की अवधि के लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग की 15,557 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की योजनाओं की निरंतरता को मंजूर की गई। प्रदेश में आयुष चिकित्सा विस्तार व राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए 5,232 करोड़ रुपये एवं शासकीय विद्यालयों के अधोसंरचना निर्माण के लिए 2,875.20 करोड़ रुपये की निरंतरता की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त नवगठित जिलों-निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा व मैहर में महिला एवं बाल विकास कार्यालयों के लिए 24 नवीन पदों तथा जनजातीय सांदीपनि विद्यालयों के छात्र परिवहन के लिए 241 करोड़ 88 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी

प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निवेश को नई गति देने के लिए मंत्रि-परिषद ने जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ चयनित औद्योगिक एवं आर्थिक हबों के समेकित विकास के लिए पूर्णतः शासकीय स्वामित्व वाली विशेष कंपनी (एसपीवी) ‘जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड’ गठित करने की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति अनुसार कंपनी पर मध्यप्रदेश शासन का पूर्ण स्वामित्व एवं नियंत्रण रहेगा।

कंपनी के सुदृढ़ वित्तीय आधार के लिए राज्य शासन द्वारा 100 करोड़ रूपये की प्रारंभिक चुकता पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के प्रभावी संचालन और नीतिगत निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय सामान्य निकाय गवर्निंग काउंसिल गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा नामित एवं नियुक्त उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक सशक्त कार्यकारी निकाय के माध्यम से कंपनी के कार्यों का संचालन किया जाएगा।

इकॉनॉमिक हब के तीव्र और सुव्यवस्थित विकास के उद्देश्य से विशेष कंपनी को भूमि की पहचान, भूमि प्रबंधन, भू-अर्जन, भूमि विकास, जोनिंग, मास्टर प्लानिंग, ले-आउट, भू-आवंटन, लीज/सब-लीज, मोनेटाइजेशन तथा बुनियादी व सामाजिक अधोसंरचना के विकास की शक्तियां प्रदान की जाएंगी। आवश्यकतानुसार राज्य शासन की भूमि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से रियायती दर या निर्धारित शर्तों पर कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना में वन भूमि की आवश्यकता होने पर संबंधित केंद्रीय एवं राज्य कानूनों, पूर्वानुमोदन, क्षतिपूर्ति वनीकरण तथा एनपीवी सहित सभी वैधानिक शर्तों की पूर्ति के बाद ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

कंपनी को ‘मध्यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध अधिनियम, 2013’ के अंतर्गत उपयुक्त इन्वेस्टमेंट रीजन एजेंसी के रूप में अधिकृत किया जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम के अंतर्गत विधि विभाग की सहमति से अधिसूचित इकॉनाँमिक हबो के लिए इसे नोडल एजेंसी के रूप में आवश्यक शक्तियां और दायित्व सौंपे जाएंगे। कंपनी के कार्य क्षेत्र के संबंध में यह स्पष्ट किया गया है कि मुख्य सड़क या कॉरिडोर का निर्माण इसके दायरे में नहीं होगा। कंपनी का संपूर्ण ध्यान आर्थिक हबों के भीतर आंतरिक एवं साझा अधोसंरचना और आर्थिक गतिविधियों के संवर्धन पर ही केंद्रित रहेगा।

विशेष कंपनी के माध्यम से औद्योगिक पार्क, सेक्टोरल पार्क जैसे फूड पार्क, एग्री-प्रोसेसिंग पार्क, लॉजिस्टिक्स पार्क, टेक्नोलॉजी/आईटी पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर आदि साझा सुविधाएं आवासीय और सामाजिक बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पीपीपी, ईपीसी, कन्सेशन, लीज, संयुक्त उपक्रम तथा डेवलपमेंट एग्रीमेंट जैसे विभिन्न वैधानिक मॉडलों का उपयोग किया जा सकेगा। इस निर्णय के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को परियोजना से जुड़े विभागों जैसे वित्त, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, ऊर्जा, लोक निर्माण, वन तथा विधि विभाग से आवश्यक समन्वय कर अधिसूचनाएं, शासनादेश एवं अन्य वैधानिक दस्तावेज जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

सोयाबीन उपार्जन पर उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू किए जाने की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने किसानों को खरीफ वर्ष 2026 में सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू किए जाने की स्वीकृति दी है। यह योजना भारत सरकार के ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ ( पीएम-आशा) के तहत संचालित ‘प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम’ (पीडीपीएस) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उनकी औसत गुणवत्ता वाली सोयाबीन उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कराना है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर 17 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। योजना के अंतर्गत अधिसूचित मंडियों में उपज की विक्रय अवधि 22 अक्टूबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है जिसे आवश्यकता पड़ने पर संशोधित किया जा सकेगा। योजना के तहत किसानों को भुगतान उनके पंजीकृत रकबे और विगत वर्ष विभाग द्वारा निर्धारित राज्य स्तरीय औसत उत्पादकता के आधार पर किया जाएगा। किसी किसान ने यदि योजना अवधि से पूर्व यानी 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 के बीच मंडी में सोयाबीन बेची है तो उस मात्रा को उसकी कुल पात्रता सीमा में से घटाकर केवल शेष मात्रा पर ही भावांतर राशि का भुगतान मान्य किया जाएगा।

योजना में भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मॉडल रेट की व्यवस्था लागू की गई है। सीजन के प्रथम 14 दिनों के लिए मॉडल रेट का निर्धारण प्रदेश की सभी मंडियों के भारित औसत के आधार पर किया जाएगा जो 22 अक्टूबर 2026 से आगामी 14 दिनों तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद प्रतिदिन विगत 14 दिनों के भारित औसत के आधार पर मॉडल रेट तय कर उसे ई-मंडी पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। मंडी में बिक्री मूल्य यदि एमएसपी के बराबर या उससे अधिक रहता है तो कोई प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। बिक्री मूल्य यदि एमएसपी से कम लेकिन मॉडल रेट से अधिक रहता है तो किसान को एमएसपी और वास्तविक बिक्री मूल्य के अंतर की राशि मिलेगी। वहाँ बिक्री मूल्य मॉडल रेट के बराबर या कम होने पर किसान को एमएसपी और घोषित मॉडल रेट के अंतर की राशि सीधे उनके पंजीकृत बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। योजना के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव और जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समितियां गठित की जाएंगी।

भावांतर राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी मंडी बोर्ड द्वारा किया जाएगा। जिसकी प्रतिपूर्ति सबसे पहले राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड द्वारा संचालित मूल्य स्थिरीकरण कोष से होगी। कोष में राशि अपर्याप्त होने की स्थिति में राज्य शासन द्वारा मंडी बोर्ड को 1500 करोड़ रुपये की साख सीमा (क्रेडिट लिमिट) एक वर्ष के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 94 सांदीपनि वि‌द्यालयों के वि‌द्यार्थियों के परिवहन के लिए 241.88 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित 94 सांदीपनि वि‌द्यालयों के वि‌द्यार्थियों के परिवहन के लिए 241 करोड़ 88 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार वि‌द्यार्थियों के परिवहन की दर 10 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 21 हजार रूपये प्रतिवर्ष करने के साथ प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत मूल्य वृद्धि भी की जायेगी। विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था, आउटसोर्स के माध्यम से आईटी- आधारित प्लेटफार्म एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था उपयोग किये जाने की शर्त अनुसार संचालित की जायेगी।

निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा एवं मैहर में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यालय की स्थापना के लिए 24 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने नवगठित 4 जिलों निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा एवं मैहर में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के लिए 24 नवीन पदों के सृजन व प्रतिस्थापन से 12 पदों की स्वीकृति दी है। साथ ही भारत सरकार की योजनाएं समेकित बाल संरक्षण योजना और सक्षम आंगनवाडी व पोषण 2.0 अंतर्गत भारत सरकार की स्वीकृति अनुसार आउटसोर्स के आधार पर मानव संसाधन की भी स्वीकृति दी है।

बुरहानपुर, रायसेन, मंदसौर और सिंगरौली की सिंचाई परियोजनाओं की निरंतरता के लिए 3,076.37 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने बुरहानपुर, रायसेन, मंदसौर और सिंगरौली की सिंचाई परियोजनाओं की निरंतरता के लिए 3076.37 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार बुरहानपुर जिले की झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरन्तर संचालन के लिए 922 करोड़ 91 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। परियोजना अन्तर्गत बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के 42 गांवों की लगभग 17,700 हैक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

मंत्रि-परिषद ने रायसेन जिले की बारना वृहद सिंचाई परियोजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरन्तर संचालन के लिए 82 करोड़ 49 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व निर्मित बारना परियोजना की नहरों का विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण किया जाना है। वर्तमान में बारना परियोजना से कुल 91,000 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा रही है।

मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले की कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरन्तर संचालन के लिए 750 करोड़ 83 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। योजना से मंदसौर के 1,12,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

मंत्रि-परिषद ने सिंगरौली जिले की चितरंगी दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरन्तर संचालन के लिए 1,320.14 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। चितरंगी दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अन्तर्गत दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से 32,125 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए 15,557.35 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की 16वें वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2031 के लिये निरंतरता के लिए 15,557.35 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार पंजीयक, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकरण, न्यायालय में कम्प्यूटराइजेशन, विशेष न्यायालय से संबंधित योजनाओं सहित कुल 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1,624.69 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं

विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। राज्य के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों यथा जिला एवं सत्र न्यायालय, सिविल न्यायालयों आदि में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं कार्यालय व्ययों के देयकों के भुगतान आदि संबंधी योजनाओं के लिए 12,252.66 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। न्यायालय भवनों के निर्माण से संबंधित योजनाओं के लिए 1,530 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है।

राज्य सूचना आयोग की स्थापना आदि के लिए 71 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने सामान्य प्रशासन विभाग अन्तर्गत राज्य सूचना आयोग की स्थापना और विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण संबंधी योजना को 16वें वित्त आयोग की अवधि वित्तीय वर्ष 2026-27 से वर्ष 2030-31 तक निरंतर जारी रखने के लिए 71 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार राज्य सूचना आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि व्यय संबंधी योजना के लिए 69 करोड़ 61 लाख रूपये और विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के निरंतर संचालन के लिए 1,697.62 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने राष्ट्रीय आयुष मिशन को 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए निरंतर संचालन के लिए 1,697 करोड़ 62 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत सरकार, आयुष मंत्रालय द्वारा आयुष पद्धति को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रारंभ की गई है। प्रदेश में इस योजना से आयुष, चिकित्सालय एवं औषधालय, महावि‌द्यालय के विकास एवं नवीन स्थापना के लिए आवश्यक निधि प्राप्त होती है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 7 आयुर्वेद महाविद्यालय एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि से 1 आयुर्वेद महाविद्यालय का निर्माण कार्य जिला डिण्डोरी में किया जा रहा है।

आयुष विभाग की आयुष महाविद्यालय और चिकित्सालय से संबंधित अम्ब्रेला योजना के लिए 3,535 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने आयुष विभाग की आयुष महाविद्यालय और चिकित्सालय से संबंधित अम्ब्रेला योजना की 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रैल , 2026 से 31 मार्च, 2031 तक के लिए निरंतर संचालन के लिए 3,535 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। स्वीकृति अनुसार आयुष महाविद्यालय से संबंधित योजना के लिए 3072.54 करोड़ रूपये, शासकीय होम्योपैथी महाविद्यालय के लिए 280 करोड़ 5 लाख रूपये, यूनानी महाविद्यालय के लिए 182 करोड़ 20 लाख रूपये और स्व. पं. उद्धवदास मेहता वैद्य शास्त्री आयुर्वेद सम्मान पुरस्कार के लिए 31 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। इस अम्ब्रेला योजना के अंतर्गत 07 आयुर्वेद महाविद्यालय, 01 होम्योपैथी महाविद्यालय एवं 01 यूनानी महावि‌द्यालय का स्थापना व्ययतथा भवनों का निर्माण कार्य किया जाता है।

शासकीय स्कूल, छात्रावास, पुस्तकालय, आवासीय खेलकूद भवनों के निर्माण और विस्तार के लिए 2,875.20 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के शासकीय स्कूल, छात्रावास, पुस्तकालय, आवासीय खेलकूद भवनों के निर्माण और विस्तार से संबंधित योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए 2,875.20 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन कुल 7122 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है। योजना के क्रियान्वयन से शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिक्षण कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर कक्ष, प्राचार्य, स्टॉफ रूम और कैंपस निर्माण के साथ-साथ शिक्षण कक्षों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर, ग्रीन बोर्ड, इंटरेक्टिव पैनल, एवं सुरक्षा के लिए कैमरे आदि की व्यवस्था होने से विद्यार्थियों को सुविधायें प्राप्त होगी।

Previous Post

इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता पर गवाही बदलने का दबाव डालने और परेशान करने पर आरोपी के पिता को भी भेजा जेल

Next Post

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी

admin

admin

Next Post

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के जन्‍मदिन पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी का विशेष लेख

September 16, 2026
*राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 : मध्यप्रदेश पर्यटन के ‘ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ प्रमोट करेंगे बाइकर्स* 

*राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0 : मध्यप्रदेश पर्यटन के ‘ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ प्रमोट करेंगे बाइकर्स* 

January 5, 2025

मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में मिला गोल्ड अवॉर्ड

October 2, 2026
भोपाल को यूनेस्को की साहित्य नगरी के रूप में मिलेगी वैश्विक पहचान- राज्य मंत्री श्री लोधी

भोपाल को यूनेस्को की साहित्य नगरी के रूप में मिलेगी वैश्विक पहचान- राज्य मंत्री श्री लोधी

January 7, 2025

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

0

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर किया नमन

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री प्यारेलाल खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड ,भोपाल में सीएम यूथ कॉनक्लेव में आए युवाओं से हैंड-शेक किया।

October 6, 2026

Recent News

MPNEWS.INFO

हमारी वेबसाइट पर प्राप्त करें ताज़ा, नवीनतम और सच्ची ख़बरें

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ऐप्स
  • खाना
  • खेल
  • गेमिंग
  • गैजेट
  • चम्बल
  • जबलपुर
  • जिले के समाचार
  • जीवन शैली
  • ट्रेंडिंग
  • तकनीकी
  • नर्मदापुरम
  • फ़ैशन
  • भोपाल
  • मनोरंजन
  • मोबाइल
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रिव्यू
  • रीवा
  • विज्ञान
  • विश्व समाचार
  • व्यापार
  • शहडोल
  • संगीत
  • समाचार
  • समाचार फ़्लैश
  • सागर
  • सिनेमा
  • स्टार्टअप
  • स्वास्थ्य

Recent News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

October 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर किया नमन

October 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

The site developed by BRG Info Tech

The best sites to buy Instagram followers in 2024 are easily Smmsav.com and Followersav.com. Betcasinoscript.com is Best sites Buy certified Online Casino Script. buy instagram followers buy instagram followers Online Casino

No Result
View All Result

The site developed by BRG Info Tech